
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह पुलिस ने कीताडीह मॉडल इंग्लिश स्कूल के पास छापेमारी कर 22 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गाड़ीवान पट्टी निवासी मो सफदर उर्फ अनु और मो मोनू शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कीताडीह में कुछ युवक ब्राउन शुगर बेचने का कारोबार कर रहे है. पुलिस ने एक टीम का गठन किया और छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस ने सफदर और मोनू को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान दोनो के पास से 22 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.





