
चाकुलियाः चाकुलिया बीआरसी कार्यालय परिसर में सोमवार को जिला अंधापन नियंत्रण समिति के नेत्र पदाधिकारी अनिल कुजूर और सहायक पदाधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर प्रखंड के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया. अनिल कुजूर ने बताया कि प्रशिक्षण में उनके द्वारा शिक्षकों को बच्चों की आंखों की जांच करने की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. (नीचे भी पढ़े)
प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षक अपने -अपने विद्यालय में छात्रों की आंखों की जांच कर प्रभावित छात्रों को चिन्हित कर चाकुलिया के बीआरसी में तीन जनवरी को समिति द्वारा लगाई जा रही कैम्प में लाने की बात कही. कहा कि उक्त कैम्प में बच्चों की जांच कर निःशुल्क चश्मा वितरण किया जाएगा. इस अवसर पर बीआरपी प्रणव बेरा, रिसोर्स शिक्षक पी अब्राहम, श्वेता कुमारी, शिक्षक शिवशंकर पोलाई,सुधीर टुडू,साधन चन्द्र मुर्मू,मानिक हांसदा,आनंद महतो, चुनाराम महतो,दिपक दत्ता,सनातन टुडू,नारायण बाउरी,बिमल महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



