
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत भवन परिसर में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक समीर महंती उपस्थित थे। विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री महंती ने कहा कि सरकारी योजनाएं आम लोगों के लिए बनाई जाती हैं और अधिकारियों का कार्य है कि उन योजनाओं का लाभ जनता तक कर्मठता के साथ पहुंचाना, ताकि लोगों को उनका पूरा लाभ मिल सके। जनता दरवार आयोजित करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होना और समस्याओं का निवारण करना है। (नीचे भी पढ़ें)

विधायक श्री महंती ने कहा कि जनता दरबार में मिले आवेदन पत्र पर संबंधित पदाधिकारी जल्द से जल्द समाधान कर ग्रामीणों को लाभ पहुंचायें। जनता दरबार में हर विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए थे और स्टॉल पर पदाधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सत्यवान नायक, विकास पदाधिकारी राजेश साहू, अंचलाधिकारी जितराय मुर्मू, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष मदन मन्ना, संगठन सचिव रासबिहारी साव, कालीपद मन्ना, सुकुमार बेरा, अमित कुईला, विशाल बारीक, मिथुन कर, देवाशीष पैरा, राहुल गिरि समेत अन्य उपस्थित थे।





