
जमशेदपुर : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में इन दिनों ठंड बढ़ गई है. ठंड के साथ-साथ कोहरा व धुंध भी छाए हुए है. झारखंड में उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है. वहीं बीते शनिवार की बात करे तो न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान के दक्षिणी भाग में (3-4) डिग्री की गिरावट होगी. वहीं शेष भागों में (1-2) डिग्री की गिरावट की संभावना है. इस दौरान कोडरमा, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, रामगढ, गुमला, खूंटी के न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री तक रहने की संभावना है. वहीं गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज,पाकुर, दुमका. जामतारा, धनबाद, बोकारो, सराइकेला-खरसावां, पूर्वी-सिंहभूम,सिमडेगा और पश्चिमी- सिंहभूम का न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री तक रहने का अनुमान है.




