
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय परिसर में विधायक समीर महंती के प्रयास से टाटा स्टील फाउंडेशन और शंकर नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आज से नौ दिवसीय मोतियाबिंद ऑपरेशन सह नेत्र जांच शिविर शुरू हुआ।पहले दिन 132 लोगों की नेत्र जांच की गई। शिविर का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने दीप प्रज्वलित कर किया।अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक समीर महंती ने कहा कि शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य आप सभी के द्वार तक पहुंचकर आपको स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है। कहा कि क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोग शिविर पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। श्री महंती ने कहा कि नेत्र दान महा दान है,टाटा स्टील फाउंडेशन और शंकर नेत्रालय द्वारा शिविर में गरीब और असहाय लोगों की नेत्र जांच कर और मोतियाबिंद ऑपरेशन कर आंख की रोशनी देकर पुण्य का काम कर रहे है। संस्था का कार्य काफी सराहनीय है। (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि समाज सेवा करना उनका जिम्मेदारी है और वे अपनी जिम्मेदारी को निभाने का प्रयास कर रहे हैं। वे हमेशा से प्रयास करते हैं कि हर समय लोगों का कैसे विकास हो और लोगों को अधिक से अधिक सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। इसके प्रति हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि चाकुलिया में एक आंख का अस्पताल हो इसके लिए वे प्रयास कर रहे हैं और सरकार के समक्ष यहां आंख का अस्पताल का निर्माण हो इसके लिए उन्होंने सरकार से मांग की है। कहा कि वे अपने निजी स्तर पर जरूरतमंद लोगों के बीच चश्मा का वितरण करेंगे।मौके पर टाटा स्टील के पब्लिक हेल्थ हैड डॉ अनुज भटनागर ने कहा कि टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा समय समय पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का काम करती रही है।कहा कि मोतियाबिंद बिमारी समय पर इलाज हो तो इस बिमारी से निजात मिलती है। शंकर नेत्रालय अग्रणी संस्था है देश स्तर पर संस्था के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंख की जांच कर बिमारी की पहचान कर उपचार किया जाएगा। कहा कि मोतियाबिंद ऑपरेशन यही पर की जाएगी।अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षक मनिन्द्र नाथ पालित,संतोष घोष,पुलक रंजन महापात्र, डॉ मनप्रीत,मनिस सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धनंजय करुणामय, बलराम महतो, श्याम मांडी,मो गुलाब, महादेव मल्लिक,राजा बारिक, राकेश महंती, विशाल बारिक,शुभदीप दास, बुलबुल मंडल,झंटू भोल समेत अन्य उपस्थित थे।मंच का संचालन गौतम दास ने किया।




