
जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अवसर पर ज्ञात-अज्ञात हुतात्माओं के दस दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने 8 दिसंबर से 18 दिसंबर तक जमशेदपुर महानगर के लगभग 20 स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों से मिल कर स्वतंत्रता संग्राम में उनके संघर्षों और उनके जीवन गाथा के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस अमृत महोत्सव पर अभाविप के प्रदेश सह-मंत्री बापन घोष ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत सभी गुमनाम बलिदानियों को देश के सामने लाने का प्रयास किया गया है. जिनका नाम आज इतिहास के पन्नों से लुप्त हो चुका है. इस कार्यक्रम में बापन घोष, महानगर सह मंत्री सोनू साह, कार्यालय मंत्री अभिषेक तिवारी,पार्थो पात्रो, प्रबल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.



