
जमशेदपुर : इन दिनों बीते दो दिन से कोल्हान समेत पूरे झारखंड में उत्तर-पश्चिमी से आ रही सर्द हवाओं से झारखंड शीतलहर की चपेट में रहा है. इससे लगभग न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया है कि अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी. सुबह में कोहरा के बाद पूरे दिन आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. इसके बावजूद तापमान में गिरावट के आसार है. वहीं मंगलवार को उत्तरी, दक्षिणी और मध्य भाग के कुछ कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा. वहीं कल यानी बुधवार से पारा में गिरावट जारी रहेगी. (नीचे पढ़ें किन जिलों में कितना रहेगा न्यूनतम पारा)
बुधवार का पूर्वानुमान तापमान-
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार राज्य कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री रहने के आसार है. वहीं गोड्डा, साहिबगंज और पाकुर का पारा 9 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं 14 जिलों के दुमका, देवघर, जामतारा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सराइकेला-खरसावाँ, पश्चिमी-सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम का पारा 7-8 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं बीते सोमवार की बात की जाए तो सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस डालटेगंज और हजारीबाग में रहा. मौसम विज्ञान केंद्र रांची हेड अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में फिलहाल शीतलहर से राहत मिलने वाली नहीं है. पारा में गिरावट जारी रहेगा. (नीचे पढ़ें डॉक्टरों ने ठंड को लेकर क्या कहा)
डॉक्टरों ने जताई चिन्ता-
कड़ाके की ठंक की ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने चिन्ता जताई है, डॉक्टरों की मानें तो ठंड की वजह से लकवा या ब्रेन स्ट्रोक का खतरा अधिक होता है. ठंड में आवश्यकता है अपने आप को ठंड से बचाए रखें. कहीं धूप के बाद घर से बाहर निकले. दवाओं का सेवन अवश्य करें. इसके साथ ही डायबिटीज के मरीजों को भी अपना खास ख्याल रखना चाहिए. बढ़ते ठंड को देखते हुए खाने में नमक का प्रयोग कम करना चाहिए.




