
जमशेदपुर : टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बीते 5 साल से अमर शहीद बाबा जीवन सिंह जी का शहीदी पर्व मनाया जा रहा है. इसे लेकर टिनप्लेट गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह की शहादत दिवस को बहुत ही शान्तिपूर्वक और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. ये जानकारी कमेटी के प्रवक्ता सरदार प्रताप सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर यानी शुक्रवार को अखंड पाठ का आयोजन सुबह 9 बजे से किया जाएगा. वहीं कीर्तन दरबार एवं भोग श्री अखंड पाठ 26 दिसंबर दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा. वहीं दूसरी ओर बाबा जीवन सिंह की शहादत दिवस पर कीर्तन दरबार भी सजाया जायेगा. कीर्तन के ग्रंथी निर्मल सिंह, कीर्तन गाथा जसपाल सिंह चावड़ा व कवीसर जथा जसबीर सिंह कविता के माध्यम से बाबा की जीवनी पर प्रकाश डालेंगे. वहीं अंत में रागी जत्था प्रभजोत सिंह मन्नी कीर्तन गायन करेंगे. अंत में अरदास कर टिनप्लेट के गुरुनानक वेलफेयर हॉल में लंगर चखा जायेगा.







