
जमशेदपुर : पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने सामजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए करनडीह क्षेत्र अंतर्गत दुखू टोला में निवास करने वाले दिव्यांग रंजन मंडल को व्हीलचेयर भेंटकर मानवता का संदेश दिया। शुक्रवार को वर्ष के अंतिम दिन पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं रोटरी क्लब स्टील सिटी जमशेदपुर के सदस्यों ने उनके आवास जाकर उन्हें व्हीलचेयर प्रदान किया। रंजन मंडल के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से व्हीलचेयर खरीदने में परिवार असमर्थ था। इस बात की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता सह जिप सदस्य सुदीप्तो डे राणा ने कुणाल षाड़ंगी को दी। जिसपर कुणाल षाड़ंगी ने त्वरित पहल करते हुए रंजन मंडल को व्हीलचेयर प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विश्वास जताया कि व्हीलचेयर मिलने से उनके दैनिक जीवन की गतिविधियां आसान होगी और और अब वे भी अन्य लोगों की तरह अपने आस-पास के क्षेत्र में भ्रमण कर पाएंगे। इस दौरान रंजन मंडल व उनके परिवार के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ दिख रही थी। इस अवसर पर जिप सदस्य सुदीप्तो डे राणा, पियाली डे, अमित मिश्रा, ईश्वर सोरेन, अरविंद सिंह, राजू पात्रो, सोमू मुखर्जी, बंटी घोष, रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी क्लब की ओर से निकिता मेहता, गर्विता टाँक एवं जशलीन व अन्य मौजूद थे।






