
जमशेदपुर : पटमदा स्टेडियम में बुधवार को सहायक अध्यापक संघ पटमदा की ओर से आयोजित वनभोज समारोह सह सेवानिवृत्त शिक्षक के विदाई समारोह में जुगसलाई विधायक सह झारखंड विधानसभा सत्तारूढ़ दल के सचेतक मंगल कालिंदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर सुभाष कर्मकार, सुमित कुमार तिवारी, चंद्रशेखर टुडू, तापस हालदार, यामिनी कांत महतो, अजय कुमार सिंह, सन्नी कुमार, उज्ज्वल कांति दास, दीपक कुमार वर्मा, मुकेश कुमार, भीष्मदेव सिंह, केदारनाथ माझी, पंचानन महतो, ललित हांसदा, रविन्द्र नाथ सिंह, विश्वनाथ महतो, प्रकाश महतो, ज्योत्स्ना कुमारी, मुक्ति नाग समेत अन्य उपस्थित थे.




