
जमशेदपुर : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम की एक बैठक राजकीय हरिजन मध्य विद्यालय भालूबासा में संघ के प्रधान सचिव दाखिन टुडू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। कहा गया कि वर्ष 1994 में नियुक्त शिक्षकों के लिए एक ही संवर्ग के कनीय शिक्षक का वेतन वरीय शिक्षक से अधिक होने के आलोक में समतुल्य वेतन का निर्धारण जिले के कुछ शिक्षकों का पूर्व जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा किया गया है। बचे हुए शिक्षकों का वेतन निर्धारण यथाशीघ्र करने की संघ ने मांग की गयी। जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम द्वारा विगत 8 जनवरी को जारी ज्ञापांक 132 के आलोक में जिले के शिक्षकों की सेवा संपुष्टि का अंकन मूल सेवा पुस्तिका में करने के लिए सेवा पुस्तिका दो दिनों में कार्यालय में जमा करने का निर्देश प्राप्त था। तदनुसार शिक्षकों ने आदेश के अनुपालनार्थ सेवा पुस्तिका कार्यालय में करीब 1 माह से जमा किया हुआ है। अत: जल्द से जल्द पारदर्शी तरीके से सेवा संपुष्टि का अंकन सेवा पुस्तिका में किया जाए। (नीचे भी पढ़ें)

कहा गया कि सरकार के सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश के आलोक में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए गैर शैक्षणिक कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाए। वहीं राज्य संघ के दिशा-निर्देश के अनुसार झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम के जिला संगठन का चुनाव मार्च माह में करवाने का निर्णय लिया गया। समस्याओं के निष्पादन के लिए संघ का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम से मिलेगा यदि तय सीमा तक उपरोक्त समस्याओं का निष्पादन ना किया गया तो संघ धरना/ प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। बैठक में अरुण कुमार सिंह, अरुण कुमार, रमाकांत शुक्ला, टीप्रु तीयु, राजेंद्र करण, कृष्ण चंद्र दास, पीतम सोरेन, श्यामल मंडल,बबन ओझा, सुधीर चन्द्र सोरेन, बृजेश कुमार, जय कृष्ण जा, किशोर महान्ती, खुदीराम महाली, बागुन पातर, शिवाजी सिंह , बलराम प्रसाद, कालीचरण सरदार, जय प्रकाश दुबे,ज्ञान रंजन स्वायन, चंद्र बदन सिंह ,अनिल बिहारी, शेखर कुमार, ओम प्रकाश चौबे, कुना राम टुडु, शत्रुघ्न सिंह ,मिथलेश प्रसाद ,मनोज कुमार सिंह आनंद मय बारिक समेत कई शिक्षक उपस्थित थे।





