
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना के एसआई द्वारा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को आजसू छात्र संघ मानगो थाना में शिकायत करने पहुंचा. आजसू छात्र नेता हेमंत पाठक के नेतृत्व में भारी संख्या में छात्र मानगो थाना के बाहर पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत की. इस दौरान नारे भी लगाए गए. जानकारी देते हुए हेमंत पाठक ने बताया कि बीते दिनों मानगो नगर निगम द्वारा जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज का बोर्ड हटा दिया गया था. इसको लेकर छात्र संघ ने विरोध करते हुए थाने में शिकायत की थी पर थाना के एसआई नकुल शर्मा द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया. उनकी मांग है कि संबंधित एसआई पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाए नही तो छात्र संघ आंदोलन पर उतर आएगा.







