
जमशेदपुरः जमशेदपुर में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. एक और अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है तो दूसरी ओर ठगी करने वाले भी नए नए पैंतरे आजमा रहे है. इसी तरह का एक मामला गोलमुरी थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां एक पुरुष और एक महिला ने टुईलाडूंगरी बी ब्लॉक निवासी 52 वर्षीय कृष्णा देवी से मदद मांगने के बहाने उनके घर से 30 हजार नकद और लगभग दो लाख के गहनों की चोरी कर ली. (नीचे भी पढ़े)
घटना की जानकारी मिलने पर कृष्णा देवी ने गोलमुरी थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. कृष्णा देवी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की दोपहर उन्हे एक महिला और पुरुष आरडी टाटा गोलचक्कर के पास मिले. वे आंगनबाड़ी का रास्ता पूछ रहे थे. रास्ता बताने पर वे लोग रास्ते को सही से जान नही पा रहे थे इसलिए वो दोनो को पहले अपने घर ले गई. घर जाकर समान रखने के बाद वो थोड़ी देर के लिए शौच करने गई. (नीचे भी पढ़े)
शौच से वापस आने के बाद दोनो को आंगनबाड़ी छोड़ दिया. इधर जब वो दोनो को छोड़ने के बाद घर वापस आई तो पाया कि अलमीरा का ताला टूटा हुआ है जिसमे रखा 30 हजार नकद और गहने गायब है. वो भागती हुई आंगनबाड़ी पहुंची जहां से दोनो गायब हो चुके थे. पुलिस मामले दर्ज कर छानबीन कर रही है.





