
बहरागोड़ा : सांसद विद्युत वरण महतो को संसद रत्न अवार्ड के लिए चयन करने की खुशी में बहरागोड़ा बड़शोल मंडल के सभी वरिष्ठ नेताओं ने एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया. इस समारोह में सांसद विद्युत वरण महतो को फूलों का गुलदस्ता और माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. सांसद ने उपस्थित भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, यह संसद रत्न पुरस्कार उन तमाम नेता और कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिन्होंने मुझे विधायक से सांसद बनने में अपनी अहम और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा मैं उन जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के तमाम मतदाताओं का भी आभारी हूं जिन्होंने अपना कीमती मत देकर मुझे दो-दो बार भारत के सर्वोच्च पंचायत के लिए निर्वाचित करने का काम किया है. (नीचे भी पढ़ें)
जनता का बेइंतहा प्यार और कार्यकर्ताओं का अपार सहयोग मुझे ऊर्जा प्रदान करता है, सांसद ने लोगों को संबोधन करने के बाद बहुलिया पंचायत के सालझाटिया गांव निवासी आवास विहीन भाजपा कार्यकर्ता विष्णु दलाई को भवन निर्माण के लिए निजी स्तर से 50 हजार रुपये देकर आर्थिक सहायता किया. मौके पर भाजपा नेता सरोज महापात्र, चंडी चरण साव, चुनू माहली, गौरी शंकर दास, बिभाष दास, बाबलू साव, रघुनाथ दास, रोहित कुईला, ज्योत्सना माई बेरा, कृष्णा पाल, संध्या मंगल, कुमार गौरव पुष्टि, परमेश्वर हेम्ब्रम, राम मुर्मू, यशश्री माईति, बाबला बारिक, चित्त देहुरी, पीयूष प्रधान, कार्तिक पैड़ा, ठाकुर दास, मिहिर दत्त, सुनील मुर्मू, चिंमय नायक, सदाशिव दास, चंदन सिट, श्याम दे, संजय राउत, त्रिलोचन राणा समेत अन्य उपस्थित थे.





