• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 15, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-surya-mandir-श्रीराम कथा में राम-सीता विवाह के प्रसंग की हुई कथा, प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे, संगीतमय कथा पर घंटों झूमते रहे श्रद्धालु, साध्वी डॉ विशेश्वरी देवी ने कहा-धैर्य के साथ जीवन में भगवान श्रीराम की मर्यादाओं को अपनाने से जीवन का होगा कल्याण

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमिटी द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर संगीतमय श्रीराम कथा के तृतीय दिन कथा प्रारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुन्ना अग्रवाल उनकी धर्मपत्नी एवं ईश्वर प्रसाद ने अपने धर्मपत्नी संग कथा व्यास पीठ एवं व्यास का विधिवत पूजन किया. पूजन पश्चात हरिद्वार से पधारे कथा व्यास परम् पूज्य साध्वी डॉ विश्वेश्वरी देवी का स्वागत किया गया. स्वागत के पश्चात कथा व्यास साध्वी डॉ विश्वेश्वरी देवी जी ने श्रीराम कथा के तृतीय दिन चारों भाइयों के विवाह उत्सव के प्रसंग का अत्यंत मनोरम वर्णन किया. व्यास साध्वी डॉ विश्वेश्वरी देवी ने राम-सीता विवाह प्रसंग सुनाते हुए कहा कि शिव-धनुष टूटने के बाद परशुरामजी आते हैं और जनक को आक्रोश व्यक्त करते हैं. उनका और लक्ष्मण जी का संवाद होता है, लेकिन प्रभु श्रीराम सरल स्वभाव से उनसे बात करते हैं, तब परशुरामजी शांत होते हैं. राजा जनक दशरथ के पास दूत भेजकर बरात लाने को कहते हैं अयोध्या में भी इस समाचार से चारों ओर खुशी का माहौल हो जाता है. राजा दशरथ जी भरत और शत्रुघ्न तथा गुरुदेव वशिष्ठ के साथ जनकपुर पहुंचते हैं. (नीचे देखे पूरी खबर)

यहां भरत का विवाह मांडवी से, लक्ष्मण जी का विवाह उर्मिला से तथा शत्रुघ्न जी का विवाह श्रुतिकीर्तिका से होता है. पूज्य साध्वी ने कहा कि राम विवाह एक आदर्श विवाह है. तुलसीदास ने राजा दशरथ, राजा जनक, राम व सीता की तुलना करते हुए बताया है कि ऐसा समधी, ऐसा नगर, ऐसा दूल्हा, ऐसी दुल्हन की तीनों लोक में कोई बराबरी नहीं हो सकती. इस दौरान संगीतमय भजन पर श्रद्धालु घंटों झूमते रहे. कथा में आगे वर्णन करते हुए पूज्य साध्वी ने बताया कि सबके मन में भगवान श्रीराम के राज तिलक की कामना जागृत हुई, किन्तु किसी ने भी उसे प्रकट नहीं किया. संकेत यह है कि सुख की कोई सीमा नहीं होती किन्तु उसका अन्त अवश्य होता है. हम जीवन में केवल सुख ही सुख पाना चाहते हैं, दुःख नहीं किन्तु फिर भी दुःख जीवन में आता है, क्योंकि सुख और दुःख दोनों ही जीवन के अभिन्न अंग हैं. जो सुख की कामना करता है वह दुःख से भी अछूता नहीं रह सकता. अयोध्यावासियों को भी सुख के बाद दुःख का भोग अपेक्षित था. अतः मन्थरा और कैकयी के माध्यम से श्रीराम के वन गमन की पृष्ठभूमि तैयार हुई. महाराज दशरथ ने सत्य का पालन करते हुए कैकयी को दो वरदान दिये. (नीचे देखे पूरी खबर)

जब भगवान श्रीराम को इसका ज्ञान हुआ तो वह श्रीसीता जी एवं लक्ष्मण जी सहित वन के लिए प्रस्थान करने को उद्यत हुए. श्रीराम का वन गमन कई दृष्टियों से देखा जा सकता है, जैसे 1-माता-पिता के वचन को निभाने के लिए भगवान ने समस्त वैभव का त्याग करके वन गमन स्वीकार किया, 2- अनुज श्रीमरत के लिए भ्रातृ प्रेम का दर्शन कराते हुए भगवान वन को गए, 3- संत सेवा एवं कठोर साधना के लिए भगवान ने वन स्वीकार किया, 4- वन वासी कोल भील आदि आदि जातियों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए भगवान ने वनवास स्वीकार किया, 5-अनेक भूखण्डों को एकजुट करके अखंड राष्ट्र बनाने के लिए भगवान ने वन यात्रा की, 6-रावण जैसे धर्म विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी राक्षस के वध के लिए वनवास स्वीकार किया, 7- वानर भालुओं से मित्रता करके उन्हें सनातन धर्म से जोड़ने के लिए भगवान ने वनवास स्वीकार किया. रविवार को कथा के चतुर्थ दिन केवट प्रसंग एवं श्री भरत चरित्र का वर्णन होगा. कथा के दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, विभीषण सरदार, रीता मिश्रा, निर्भय सिंह, अजय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, राकेश चौधरी समेत सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजीव सिंह, महासचिव गुंजन यादव, श्रीराम कथा के प्रभारी कमलेश सिंह, संजय सिंह, मांन्तु बनर्जी, विनय शर्मा, अखिलेश चौधरी, राजेश यादव, शशिकांत सिंह, दीपक विश्वास, दिनेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, रामबाबू तिवारी, सुशांत पांडा, पवन अग्रवाल, अमरजीत सिंह राजा, राकेश सिंह, कुमार अभिषेक, प्रेम झा, कंचन दत्ता, सुरेश शर्मा, कौस्तव रॉय, बिनोद सिंह, संतोष ठाकुर, रमेश नाग, मृत्युंजय यादव, मिथिलेश साव, मुकेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur durga puja : बागबेड़ा के पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, धर्म, आध्यात्म और पर्यावरण को समाहित है पूजा
खबर

jamshedpur durga puja : बागबेड़ा के पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, धर्म, आध्यात्म और पर्यावरण को समाहित है पूजा

October 15, 2026
Jamshedpur excise dept action : दुर्गा पूजा को लेकर कई स्थानों पर उत्पाद विभाग का छापा, 140 लीटर महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार
खबर

Jamshedpur excise dept action : दुर्गा पूजा को लेकर कई स्थानों पर उत्पाद विभाग का छापा, 140 लीटर महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार

October 15, 2026
jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा कमेटी का भव्य पूजा पंडाल बनकर तैयार, टाटा स्टील के वीपी सीएस डीबी सुंदर रामम करेंगे उदघाटन
खबर

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा कमेटी का भव्य पूजा पंडाल बनकर तैयार, टाटा स्टील के वीपी सीएस डीबी सुंदर रामम करेंगे उदघाटन

October 15, 2026
Next Post

jamshedpur-traffic-problem-जमशेदपुर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, सड़क मरम्मतीकरण व चौड़ीकरण, सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर किया गया विमर्श

horoscope-know-your-day-sunday-27th-february-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-रविवार 27 फरवरी 2022

horoscope-know-your-day-sunday-27th-february-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-रविवार 27 फरवरी 2022

tata-steel-gift-to-steel-city-कदमा-सोनारी लिंक रोड नये रुप में होगा समर्पित, जमशेदपुर के इन इलाकों में बन रहा तालाब, एयर क्वालिटी का लगेगा मीटर, इस्टर्न कोरिडोर के विकल्प में तैयार हो रहा है कई रास्ते, सोलर ट्री भी होगा समर्पित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

jamshedpur durga puja : कदमा रानीकुदर हिंद क्लब के पंडाल के पट खुले, हैरी पॉटर थीम पर बना है दुर्गा पूजा पंडाल

tata steel initiative : टाटा स्टील ने ठेका कर्मचारियों के लिए लांच किया ऐप श्रम लाभ, डिजिटल सुविधा से ठेका कर्मचारियों को सशक्त बनाने की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News