
जमशेदपुर : टाटा स्टील और टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) जमशेदपुर के विकास को लेकर नये कदम उठा रही है. इस कड़ी में जमशेदपुर के कदमा-सोनारी लिंक रोड को नया रुप दिया जा रहा है. इसका कोई नया नाम नही दिया जा रहा है, लेकिन इसको पूरी तरह बदल दिया गया है. इसके तहत दोनों ओर सड़क को 3.5 मीटर से बढ़ाकर 5.5 मीटर चौड़ा कर दिया गया है. इसके अलावा बीच में वाकिंग ट्रैक पहले से ही था, जिसको मजबूत बनाया गया है जबकि 1 मीटर का सॉफ्ट एरिया विकसित किया गया है, जहां लोग वाकिंग कर सकेंगे क्योंकि लोगों का यह आग्रह आया था. यह जानकारी टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने संवाददाता सम्मेलन में दी. उनके साथ टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी तरुण डागा और सीनियर जीएम धनंजय मिश्रा मौजूद थे. उन्होंने बताया कि कदमा सोनारी लिंक रोड में एक पार्क है, जहां ओपन जिम की व्यवस्था की गयी है, जहां हर उम्र के लोग चल सकेंगे जबकि चारो ओर की क्वार्टरों की दीवारों पर पेंटिंग के साथ साज सज्जा की गयी है. लाइटिंग का समुचित व्यवस्था की गयी है और लाइट पोल को भी रंगरोगन किया गया है. वहां शौचालय का डिमांड था, जिसको पूरा किया जा चुका है. कदमा सोनारी लिंक रोड के बारे में जानकारी देते हुए धनंजय मिश्रा ने बताया कि इसका चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के साथ ग्रीनरी भी विकसित की गयी है ताकि जो वाकिंग करें, उनको हरियाली भी नजर आये. वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने बताया कि संस्थापक दिवस के नाम पर अब ज्यादा कुछ हम लोग नहीं करते है बल्कि 12 माह काम किया जाता है ताकि जमशेदपुर में कुछ नया जोड़ा जाये. इस कड़ी में तार कंपनी के सीटू तालाब और तार कंपनी तालाब को विकसित किया जा रहा है जबकि सीआरएम बारा तालाब को भी नये सिरे से बनाया जा रहा है, जहां लोग आराम कर सकेंगे. इसके अलावा जुबिली पार्क में सोलर लाइट का ट्री लगाया जा रहा है, जिससे सोलर एनर्जी का उत्पादन होगा, जिससे जुबिली पार्क की बिजली खपत को रोका जा सकेगा. उन्होंने बताया कि करीब सवा लाख पौधे जमशेदपुर में लगाये जा चुके है. सीएच एरिया के पास नया जंगल ट्रेल बनाया जा रहा है, जिसको लेकर हमने दौरा भी किया है. शनिवार को वीपी सीएस ने पूरी टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

जमशेदपुर एयर क्वालिटी का मीटर लगेगा, इस्टर्न कोरिडोर के विकल्पों पर काम चल रहा है
वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने बताया कि जमशेदपुर के कई इलाको में एयर क्वालिटी की स्थिति जानने के लिए भी मीटर लगाया जायेगा ताकि लोगों को प्रदूषण का स्तर ममालूम चल सके. कुछेक जगहों पर लगाया गया है और कई अन्य जगहों पर भी इसको विकसित किया जायेगा. वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने बताया कि इस्टर्न कोरिडोर को नये सिरे से विकल्पों पर काम चल रहा है. भुइयांडीह की सड़कों का चौड़ीकरण चल रहा है जबकि मानगो में काम चल रहा है. मैरिन ड्राइव पर भी काम किया जा रहा है. केबुल टाउन का एरिया का सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह सतत प्रक्रिया है, जो जारी रखा जायेगा.




