जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला भाजयुमो ने सोमवार रात वरीय भाजपा नेता एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विकास सिंह के आवास में की गई तोड़फोड़ का विरोध किया है. जिला भाजयुमो अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल किया है कि आखिल किसके इशारे पर आधी रात में उनके घर पहुंच कर डोरबेल से लेकर दरवाजे तक को क्षति पहुंचाई गई और प्रशासन की इसके पीछे मंशा क्या थी. अमित ने सवाल किया कि क्या अमित विकास सिंह कोई अपराधी हैं या उन्होंने ऐसा कोन सा गुनाह किया था कि उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया. उन्होंने कहा कि विकास सिंह के परिवार में छोटे-छोटे बच्चे हैं. प्रशासन ने जो हथकंडा अपनाया है, भाजयुमो उसका पुरजोर विरोध करता है. उन्होंने इस मामले की मुक्यमंत्री से शिकायत करने की बाद भी कही. उहोंने प्रशासन द्वारा इस पर जल्द स्पष्टीकरण नहीं दिये जाने की स्थिति में भाजयुमो द्वारा आंदोलन की चेतावनी भी दी.(नीचे भी पढ़ें)
जिला भाजयुमो के महामंत्री अभिमन्यु सिंह ने कहा कि इससे साफ हो जाता है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के इशारों पर ही यह सब किया गया है. उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए बन्ना गुप्ता की पत्नी चुनाव लड़नेवाली हैं जिनकी राह में विकास सिंह सबसे बड़ा रोड़ा हैं. इसीलिए मंत्री अपने पद का दुरुपयोग कर जिला प्रशासन को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.



