जमशेदपुर: वैश्विक महामारी के कारण विगत तीन वर्षों से किसी तरह का कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाया था. महामारी के प्रकोप कम होते ही श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 135वां जन्मोत्सव और सत्संग उपासना गृह का पांचवा वार्षिकोत्सव धूमधाम से शनिवार को परसुडीह स्थित हलुदबनी में मनाने का निर्णय लिया गया है. इसकी जानकारी एक प्रेस वार्ता के दौरान अपार्थिव राय चक्रवर्ती ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से होगी.(नीचे भी पढ़े)
जहां छात्र सभा, धर्म सभा, मातृ सभा समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के पद चिन्हों पर चलने का प्रण लेते हुए हरेक साल इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और आगे भी होगा. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में अनुयायी शामिल होंगे.



