जमशेदपुर: गौवंश से लदे वाहन पास कराने के आरोप में कपाली के कांस्टेबल धीरू रजक को लाइन हाजिर कर दिया गया है. धीरू रजक को सरायकेला के एसपी आनंद प्रकाश ने लाइन हाजिर किया है. कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया गया है. एसपी ने धीरू रजक के अलावा कांस्टेबल संजीत कुमार और विक्रम सिंह पर भी कार्रवाई की है. इनको भी लाइन हाजिर किया गया है. इनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. (नीचे भी पढ़े)
कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से गौ तस्करी हो रही थी. इसका खुलासा तब हुआ जब स्थानीय लोगों ने गौ तस्करी में लिप्त एक वाहन पकड़ लिया. इस पर मौजूद तीन तस्करों में से दो फरार हो गए. एक को पकड़ लिया गया और उससे पूछताछ की गई तो गौ तस्कर ने बताया कि वह कपाली ओपी में तैनात कांस्टेबल धीरू रजक के कहने पर इधर से गाड़ी ले जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने जांच की तो आरोप सही पाया गया. इसी के बाद कार्रवाई की गई है.



