चाकुलिया: चाकुलिया के नया बाजार स्थित आनंद मार्ग विद्यालय में आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में मंगलवार से पांच दिवसीय स्वयंसेवी कर्मी प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ. शिविर के मुख्य अतिथि आनंद मार्ग प्रचारक संघ के साधारण संपादक आचार्य सुतीर्थानंद अवधूत का अंडर पास के पास प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो और विद्यार्थियों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया. विद्यालय के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत किया. यहां से शिक्षक और विद्यार्थियों ने गाजे-बाजे के साथ रैली निकाली.(नीचे भी पढ़े)

रैली मुख्य मार्ग होते हुए आनंद मार्ग विद्यालय पहुंचकर रैली समाप्त हुई. यहां पर वॉलिंटियर्स सोशल सर्विस के मुख्य सचिव सर्वजयानंद अवधूत ने झंडोत्तोलन किया और इसके बाद प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रसेन्नजीत महतो, सुसैन मंडल, नदीम बेसरा, रामकृष्ण दास, अजीत महतो,सुमन साव समेत अन्य उपस्थित थे.











