जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर झामुमो नेता बिष्टुपुर में चमरिया गेस्ट हाउस में एकत्र हो रहे हैं और शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। (नीचे भी पढ़ें)

परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, इचागढ़ विधायक सबिता महतो भी निर्मल गेस्ट हाउस पहुंचे और झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर चमरिया गेस्ट हाउस जय झारखंड और निर्मल दा अमर रहें के नारे से गूंजता रहा। (नीचे भी पढ़ें)

परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि झामुमो की सरकार हमेशा शहीदों का सम्मान करती है। शहीद निर्मल महतो की जयंती पर उन्हें याद किया जा रहा है। (नीचे भी पढ़ें)

परिवहन मंत्री के अलावा विधायक मंगल कालिंदी ने भी शहीद निर्मल महतो की जयंती पर चमरिया गेस्ट हाउस पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार सभी झारखंड आंदोलनकारी शहीदों का सम्मान करती है और सम्मान करती रहेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड बनाने में इन शहीदों की कुर्बानी शामिल है। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार, झामुमो नेता मोहन कर्मकार, आस्तिक महतो, राजू गिरि, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नट्टू झा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र समेत अन्य ने भी यहां शहीद निर्मल दा को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।





