जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन की पूरी टीम पुरी के लिए रवाना हो गयी है. 11 ऑफिस बियररों के अलावा 15 कमेटी मेंबरों की टीम पुरी में रवाना हो गयी है. पुरी में यूनियन और प्रबंधन का संयुक्त परामर्श के अलावा किस तरह ज्वाइंट मैनेजमेंट करना है, उस पर विस्तार से चर्चा की जायेगी. 4 से 6 जनवरी तक इसका आयोजन होगा.(नीचे भी पढ़े)
समापन के दिन 6 जनवरी को टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन हिस्सा लेंगे. वहां पर इसका आयोजन हर साल होता है. इसमें किस तरह आगे का काम करना है, इस पर प्रकाश डाला जाता है. चयनित कुछ कमेटी मेंबरों के साथ सारे ऑफिस बियरर वहां भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते है.




