अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के सेक्टर-12 थाना अंतर्गत सतनपुर के रहने वाले गैस एजेंसी संचालक 58 वर्षीय तुलसी कुमार राय की जेल गेट के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तुलसी कुमार राय अपनी बेटी के यहां चास के गुजरात कॉलोनी गए हुए थे। लौटने के दौरान जेल मोड़ के समीप भारी वाहन की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांचों उपरांत मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । वहीं दुर्घटना के संबंध में मृतक तुलसी कुमार राय के दामाद मनोहर राय ने बताया कि पुरुलिया रोड की ओर से आ रहे और इलेक्ट्रो स्टील जा रहे भारी वाहन के चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी। साथ ही कहा कि वाहन काफी तेज रफ्तार में था।




