बोकारो : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को बोकारो के जैप-4 ग्राउंड में आयोजित होने वाले पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे। इसको लेकर जैप ग्राउंड में तैयारी अंतिम चरण में है। बोकारो के एसपी, जैप कमांडेंट, चास एसडीएम ने ग्राउंड का जायजा लिया और व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
शुक्रवार को पासिंग आउट परेड में 575 जवान पास आउट होकर सेवा में योगदान करेंगे। जिन जवानों का पासिंग आउट होना है, उनमें 188 महिला जवान हैं, जो पहाड़िया बटालियन की हैं। जैप 4 में आईआरबी गोड्डा-8, स्पेशल रिजर्व बटालियन दुमका और खूंटी के जवान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। इस तरह से राज्य में नक्सलवाद, विधि-व्यवस्था संधारण और अपराध नियंत्रण में काफी लाभ मिलेगा।




