जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी में गुरुवार को जमीन के विवाद में दो लोगों ने दिलीप गोप को मारपीट कर जख्मी कर दिया है. दिलीप गोप के सिर में चोट लगी है. दिलीप गोप ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट हुई है. लहूलुहान हालत में दिलीप गोप को परिजन लेकर एमजीएम थाना पहुंचे. जहां से उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. दिलीप गोप ने बताया कि उसे समेसर गोप और जगत गोप ने मारा है. दिलीप गोप केरला समाजम स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



