चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के कोकपाड़ा और धालभूमगढ़ स्टेशन के बीच टीटीहा गांव के रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत गुरुवार सुबह हो गई है. सूचना पाकर चाकुलिया थाना के एसआई पितांबर मंडल घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर मृतक की पहचान करने के लिए लोगों से पुछताछ कर रहे हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो पाई है.





