चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की चालूनिया पंचायत के जयनगर गांव के मंच में वन सुरक्षा समिति का पूर्ण गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता वन सुरक्षा समिति दुबराजपुर की अध्यक्ष बसंती हांसदा ने की. बैठक में सोमवारी मांडी को अध्यक्ष, लक्ष्मी रानी मांडी को उपाध्यक्ष और अंजलि मांडी को कोषाध्यक्ष बनाया गया. बैठक में वन सुरक्षा कमेटी के सदस्यों ने जंगल संरक्षण करने और कमेटी में नये सदस्यों को जोड़ने पर विचार विमर्श किया गया.(नीचे भी पढे)
बैठक में निर्णय लिया गया की जिस तरह पूर्व की कमेटी जंगल संरक्षण कार्य करते थे, उसी तरह आगे भी जंगल संरक्षण का कार्य करेंगे. सभी बारी बारी से जंगल में पहरेदारी कर जंगल संरक्षण करने का संकल्प लिया. इस मौके पर वन रक्षी मुकेश गोराइ, हिकिम हेम्ब्रम, लक्ष्मी रानी सोरेन, सुमि मांडी, केशर मुनि मुर्मू, सोमाय बास्के, गुरु चरण मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.



