गालूडीह: गर्मी के दस्तक देते ही आसपास क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई है. एमजीएम थाना अंर्तगत बड़ाबांकी गांव में नदी के किनारे जंगल में शनिवार को आग लगने की खबर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए. जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. ग्रामीणों ने पेड़ों से हरे पत्ते वाली टहनियों को तोड़कर उसकी मदद से आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन तेज हवा के चलते आग बुझाने में ग्रामीण लाचार दिखे.(नीचे भी पढ़े)

आग जंगल में चारों तरफ फैलती गई. जिसमें झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा भू-संरक्षण एवं वनरोपण योजना के तहत लगाये लगे हजारों की संख्या में पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गए. साथ ही जंगल के सैकड़ों पेड़ पौधे झुलस गए. बाजवूद इसके विभाग आग बुझाने की दिशा में कोई ध्यान नहीं दे रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने निजी स्वार्थ के लिए वनों को आग लगा रहे हैं, जो चिंतनीय है.



