चांडिल : शनिवार को चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पूड़ीसिली गांव के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर नीमडीह निवासी एक युवक की मौत हो गई. सूचना पाकर कपाली पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. ग्रामीणों ने गाड़ी को पकड़ने का बहुत प्रयास किया. मृतक के संबंध में पुलिस जानकारी इकट्ठा कर रही है.




