जमशेदपुर : भाजमो की मानगो नगर निगम समिति ने रविवार को मानगो के विभिन्न भागों का भ्रमण किया. नगर निगम संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में आयोजित भ्रमण कार्यक्रम के तहत वहां के निवासियों के बीच जन संपर्क अभियान चलाते हुए वहां की समस्याओं की जानकारी ली गयी. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा की मानगो नगर निगम क्षेत्रीय समिति क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेने के लिए मानगो के विभिन्न भागों का भ्रमण कर जन संपर्क अभियान चला रही है. इसी क्रम में रविवार को नगर समिति के संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में मानगो नगर निगम के विभिन्न भागों में जन संपर्क अभियान चलाया गया. इस क्रम में भाजमो नेताओं ने उलीडीह के वार्ड नंबर 15 के परमानन्द कॉलोनी, आस्था स्पेस टाउन, मानगो अंचल कार्यालय सहित अन्य इलाकों का भ्रमण कर जन संपर्क अभियान चलाया. इस दौरान लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गयी. मानगो के अंचल कार्यालय के ठीक बगल में कूड़े का अंबार, जाम नाली, क्षतिग्रस्त सड़क सहित अन्य समस्याएं पाई गईं. (नीचे भी पढ़ें)

भाजमो के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि मानगो उलीडीह के विभिन्न इलाकों के दौरे के उपरांत यह सपष्ट हो गया है कि मानगो नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के प्रति शिथिलता बरती जा रही है और नगर निगम की जनता के प्रति जवाबदेही निराशाजनक है. ऐसी स्तिथि में मानगो की जनता के हक एवं अधिकारों के लिए भाजमो जल्द उलगुलान करेगी और नगर निगम को ज्ञापन सौंप कर व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए अल्टीमेटम सौंपेगी. यदि फिर भी निगम के अधिकारी नहीं चेते तो भाजमो मानगो की सैकड़ों जनता के साथ मानगो नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार आंदोलन करेगा. (नीचे भी पढ़ें)

भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से समिति के आकाश शाह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, रवींद्र सिंह, अशोक सिंह, हरभजन सिंह, संतोष सिन्हा, गणेश शर्मा, बीजेंद्र सिंह, राहुल कुमार, नीरज साहू, शशि कुमार सहित अन्य लोग बी उपस्थित थे.














