जमशेदपुर : शौंडिक कल्याण परिषद् की ओर से रविवार को कदमा में वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, भारतीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल साहू, पूर्व एसडीओ जगदीश प्रसाद, हलदर नारायण साह आदि अतिथि के रूप में उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज के लोगों को किसी से डरने की जरूरत नहीं. सिर्फ एक फोन पर हम उपलब्ध हैं. नंदलाल साहू ने समारोह को संबोधित करते हुए एकजुटता और शिक्षा पर जोर दिया. इस अवसर पर समाज के लोगों ने मंत्री श्री गुप्ता को मांग पत्र सौंप कर शौंडिक भवन का निर्माण कराये जाने की मांग की.(नीचे भी पढ़ें)

मंच का संचालन प्रो विनय गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन शशिनाथ साह ने किया. वनभोज में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. मौके पर अरुण कुमार, राजेश प्रसाद, अमित कुमार, विकास दास, प्रदीप गुप्ता, प्रभाकर साहू, अनीस गुप्ता, ज्योति साहू आदि भी उपस्थित थे.














