जमशेदपुर : जमशेदपुर के एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में रविवार को ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 135 वां जन्मोत्सव सह टाटानगर सत्संग विहार का 26वां उद्बोधन दिवस धूमधाम से मनाया गया. प्रातः कालीन विनती प्रार्थना से आरंभ हुआ समारोह विभिन्न आयोजनों एवं अनुष्ठानों के पश्चात संध्या समय संपन्न हुआ. समारोह में हजारों की संख्या में श्री ठाकुर के अनुयायियों ने शिरकत की. मौके पर झारखंड के अलग अलग क्षेत्रों से लगभग 30 हजार गुरुभाई एग्रिको उत्सव में शामिल हुए.(नीचे भी पढ़ें)

एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में सुबह से शाम तक चले ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के 135वें जन्मोत्सव सह टाटानगर सत्संग विहार के 26वें उद्बोधन दिवस पर आयोजित समारोह में कोलकाता से मिली श्रीवास्तव, रत्ना दास व अनिता गुप्ता ने माताओं को कैसे रहना चाइए ताकि परिवार एवं देश का भविष्य उज्ज्वल करनेवाली सु संतान की प्राप्ति हो, इसकी जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)
यह भी पढ़ें: Jamshedpur jail raid : जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में डीसी और एसएसपी का छापा, हड़कंप

मातृ सम्मेलन के पश्चात धर्म सभा का आयोजन हुआ, जिसमें ठाकुर परिवार के अजिताभ चक्रवर्ती के अलावा मुख्य वक्ता के रूप में देवघर से आये डॉ मधु कुमार, कृति सुंदर भट्टाचार्जी, भुवनेश्वर के राजेश खण्डरवाल आदि ने शिरकत की. समारोह में जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, भाजपा नेता अभय सिंह, राजकुमार सिंह, पूर्व विधायक मेनका सरदार, सत्संग विहार टाटानगर के रित्विक भास्कर शरण, विनोद साव, गंगा प्रसाद, दिलीप मिश्रा आदि भी उपस्थित रहे. धर्म सभा में सभी वक्ताओं ने श्री ठाकुर की जीवनी पर प्रकाश डाला. देवघर ठाकुर बाड़ी से आये गुरु भाइयों ने श्री ठाकुर के यजन याजन इष्टभृत्ति के महत्व की जानकारी. इस अवसर पर भजन मंडली में भुवनेश्वर से आए चक्रधारी नायर ने अपने दल के साथ लोगों को ठाकुर जी के गीतों से खूब झुमाया. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर स्थानीय गुरुभाई व गुरु माताओं में कार्तिक चंद दास, अरुण मान्ना, अमियड्यूती मन्ना, विश्वजीत,संजीत,शुक्ला बोस सहित अन्य ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किये. वहीं उत्सव के दौरान डॉ सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमे रांची से डॉ संगीता, कलकत्ता से डॉ कृति सुंदर लाल, ब्रह्मानंद के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राम नरेश राय ने श्री ठाकुर की ऑइडियोलॉजी व वर्तमान मेडिकल साइंस के समन्वय की चर्चा की. उत्सव के मैदान में कई तरह के स्टॉल लगाये गये, जबकि मेडिकल कैंप के जरिये जरूरतमंदों में दवाइयां भी वितरित की गयीं. (नीचे भी पढ़ें)
संध्या 05.34 बजे सांध्य कालीन प्राथना व श्री ठाकुर के धर्म ग्रंथों से पाठ के साथ समारोह का समापन हुआ. मौके पर भोला राय, अरुण मान्ना, सत्तू वेद्यकार, शैलेश, शंकर राव, राहुल, आलेख, लालू, संजय, पप्पू, शामल राय, संजीव राना, पराग, संदेश, मंजू साह, सदना देवी, छाया दंडपाट, शीला सिंह, प्रणति शरण, रोशनी साह, उत्तम सरकार, मदन महतो के आलावा दूर दराज से भी बड़ी संख्या में अनुयायियों ने समारोह में शिरकत की.













