जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) विभाग में रक्तदान – महानदान को सार्थक करते हुए सीआरएम जेडीसी के नेतृत्व में कर्मचारियों के साथ सर्वाधिक 160 यूनिट रक्तदान किया गया, जबकि 22 लोग विभिन्न कारणों से रक्तदान करने में असमर्थ रहे. रक्तदान कार्यक्रम की शुरुआत में विभागीय चीफ अजय झा एवं हेड केसी झा ने रक्तदान कर किया.(नीचे भी पढ़े)
इस कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के साथ इस रक्तदान का महत्व को भली भांति समझाएं एवं साथ में डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, शाहनवाज आलम, सरोज सिंह, अजय चौधरी एवं सहायक सचिव नितेश राज कार्यक्रम में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाएं. विभागीय चीफ ने ब्लड बैंक से आए हुए कर्मचारियों का आभार व्यक्त किए.(नीचे भी पढ़े)
रक्तदान कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में जेडीसी चेयरमैन अश्वनी मथान, हेड संतोष वैद्य, साइबल दत्ता, प्रशस्ति श्रेया, विभागीय प्रतिनिधि संदीप बहरा, गुलाब यादव,सूरज कुमार,सरोज पांडेय, अशोक गुप्ता,दिनेश्वर कुमार, कर्मचारियों में अफजल, रिजवान,संचिता,संतोष,माली, सभी ने सहयोग किया.




