जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. प्रदर्शनी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया. उन्होंने कई प्रदर्शनी में लगे कई वर्किंग मॉडलों को नये वैज्ञानिक सोच पर आधारित बताया. उन्होंने प्रतिभागी छात्राओं की रचनात्मकता पर कई सवाल भी पूछे, जिनका छात्राओं ने उत्साह पूर्वक उत्तर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, विशेषकर विज्ञान और तकनीक से जुड़ी छात्राओं ने हिस्सा लि. अधिकांश प्रतिभागी छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित वर्किंग मॉडलों को प्रदर्शित करते हुए अतिथियों के बीच उनकी व्याख्या भी की. विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ अविनाश कुमार सिंह, वित्त पदाधिकारी और गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जावेद अहमद, सीवीसी और रसायन विभाग की प्राध्यापिका डॉ अन्नपूर्णा झा, भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ राजेंद्र जायसवाल, रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ अनामिका, एग्जाम एडमिन एवं वनस्पति विज्ञान की प्राध्यापिका डॉ रूपाली पात्रा, शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ सुशील कुमार तिवारी के अलावा अन्य शिक्षकों व अनेक छात्राओं ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया तथा प्रतिभागी छात्राओं से विभिन्न मॉडलों के बारे में पूछताछ भी की. प्रदर्शनी देखने आये सभी ने वैज्ञानिक नवाचार और वर्किंग मॉडलों पर आधारित प्रदर्शनी की सराहना की.




