जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला के 7 पूर्व विदेशी शराब दुकान अनुज्ञप्तिधारक (लाइसेंस होल्डर) को अगले 10 दिनों में बकाया राशि भुगतान का अंतिम नोटिस जमशेदपुर की उपायुक्त विजया जाधव के आदेश से उत्पाद विभाग द्वारा जारी किया गया है. सभी 7 अनुज्ञप्तिधारी को बकाया राशि भुगतान के लिए इसके पूर्व में भी तत्कालीन उपायुक्त द्वारा जुलाई 2021 में निदेश दिया जा चुका है. जारी किए गए अंतिम नोटिस में 10 दिनों के अंदर बकाया राशि जमा नहीं करने पर संबंधितों के विरूद्ध नीलाम पत्रवाद दायर करने की चेतावनी दी गई है.(नीचे भी पढ़े)
खुदरा उत्पाद दुकान का नाम/ अनुज्ञप्तिधारी के नाम/बकाया राशि निम्नवत हैं-
- विदेशी शराब दुकान टाटानगर स्टेशन- 1 एवं विदेशी शराब दुकान- टाटानगर स्टेशन 2- अमित राज- 67,23,629 रूपये
- विदेशी शराब दुकान बर्मामाइंस 1, विदेशी शराब दुकान बर्मामाइंस 2 एवं विदेशी शराब दुकान बर्मामाइंस- अमित राज- 17,95,233 रूपये
- विदेशी शराब दुकान भूईंयाडीह नं 2, देशी शराब दुकान भूईंयांडीह नं 2- संजीव कुमार, 33,64,658 रूपये
- विदेशी शराब दुकान भूईंयाडीह नं 1, देशी शराब दुकान भूईंयांडीह नं 1- कु. कुणाल बंसल राज- 99,50,398 रूपये
- देशी शराब दुकान सोनारी नं 2- बिरेन्द्र कुमार यादव- 2,47,701 रुपये
- विदेशी शराब दुकान गोविंदपुर, देशी शराब दुकान गोविंदपुर- अविषेक कुमार- 23,00,355 रूपये
- कम्पोजिट शराब दुकान बेन्द, कम्पोजिट शराब दुकान शांतिनगर- रिषभ प्रसाद- 15,53,797 रूपये




