• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 2, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 1st march 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 1 मार्च 2023

Horoscope Know Your Day Wednesday 1st march 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 1 मार्च 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नये दरवाजे खोलेंगी। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है। जिसकी वजह से आपको हॉस्पिटल भी जाना पड़ सकता है और आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। उस रिश्तेदार को देखने जाये, जिसकी तबियत काफी समय से खराब है। आज आपका प्रेमी अपने मनोभावों को आपके सामने खुलकर नहीं रख पायेगा, जिसकी वजह से आपको खिन्नता होगी। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताकत और समझ दोनों ही होंगे। यात्रा के अवसरों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। जीवनसाथी से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की ओर ले जा सकता है।

वृष राशि
आप स्वयं को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे, लेकिन काम का बोझ आपमें क्रोध पैदा करेगा। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है। जिसकी वजह से आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। रिश्ते की इस नाजुक डोर से जुड़े दोनों ही लोगों को इसके लिए समर्पित होना चाहिए और एक-दूसरे के लिए दिल में भरोसा और प्यार होना चाहिए। हालात ठीक करने की जवाबदेही अपने कंधों पर लें और सकारात्मक तौर पर पहल करें। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। टीवी, मोबाईल का इस्तेमाल गलत नहीं है लेकिन आवश्यकता से अधिक इनका उपयोग आपके जरुरी समय को खराब कर सकता है। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जायेंगी।

मिथुन राशि
सुकून हासिल करने लिए कुछ पल करीबी दोस्तों के साथ बिताएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा, बजाय इसके आपको दिमाग शांत रखना चाहिए और अपने प्रिय को अपनी सच्चे भावना से परिचित कराना चाहिए। आज किए गए निवेश काफी लाभदायक साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। समय का सदुपयोग करना सीेखें। यदि आपके पास खाली वक्त है तो कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करें। वक्त को बर्बाद करना अच्छी बात नहीं है। आस-पड़ोस की किसी सुनी-सुनाई बात को लेकर आपका जीवनसाथी तिल-का-ताड़ बना सकता है।

कर्क राशि
आज आप स्वयं को सुकून में और जिंदगी का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पायेंगे। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे, लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इजहार करे। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है।

सिंह राशि
रचनात्मक कार्य आज आपको अंदरूनी शांति का एहसास करायेंगे। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का उपहार मिल सकता है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। घर पर मिले किसी पुराने सामान को देखकर आज आप खुश हो सकते हैं और सारा दिन उस सामान को साफ करने में बिता सकते हैं। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लायेंगे।

कन्या राशि
शानदार जीवन के लिए अपना अड़ियल रवैया दरकिनार करें, क्योंकि इससे सिर्फ समय की बर्बादी ही होती है। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लायेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पायेगा, जिसकी वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। आज किए गए निवेश काफी लाभदायक साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।

तुला राशि
आज के दिन आराम करना आवश्यक होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुजरें हैं। नयी गतिविधियां और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे ज्यादा मददगार साबित होंगे। आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। आज पूरे दिन आप खाली रह सकते हैं और टीवी पर कई फिल्में और प्रोग्राम देख सकते हैं। आप और आपका हमदम एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की ख़ूबसूरत भावनाओं का इजहार कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि
ध्यान और आत्म-चिन्तन लाभदायक सिद्ध होगा। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। मोहब्बत के मोर्चे पर आज आपकी तूती बोलेगी, क्योंकि आपका महबूब आपकी रसिक कल्पनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए तैयार है। नए कामों को पूरा करने में महिला सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम व्यतीत कर सकते हैं।

धनु राशि
आज के दिन ऐसी चीजों पर काम करने की आवश्यकता है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था। उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। रोजमर्रा की शादीशुदा जिंदगी में आज का दिन लजीज मिठाई जैसा है।

मकर राशि
आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबियों से बचायेगा। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था, तो उसे आज लौटा दें नहीं तो वो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकता है। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। काम में मन लगाएं और भावनात्मक बातों से बचें। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

कुंभ राशि
जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आयेगा। दोस्त और रिश्तेदार साथ में ज्यादा समय बिताने की मांग करेंगे लेकिन यह सभी दरवाजे बंद करके राजसी आनंद लेने का समय है। अपने रोमांटिक सोच को हर किसी को बताने से बचें। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जायेंगे। उबाऊ होती शादीशुदा जिंदगी के लिए कुछ रोमांच ढूंढने की आवश्यकता है।

मीन राशि
भले ही आप उत्साह से भरपूर हों, फिर भी आज आप किसी ऐसे की कमी महसूस करेंगे जो आज आपके साथ नहीं है। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। ऐसे काम करें जिनसे आपको प्रसन्नता मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी से बचें। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे गलती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुजरेगा।

प्रस्तुत – ज्योतिषार्चाय राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026

October 2, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 30th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 30 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 30th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 30 सितंबर 2026

September 30, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 29th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 29 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 29th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 29 सितंबर 2026

September 28, 2026
Next Post

Saraikela accident : सरायकेला में दो सड़क दुर्घटना, 1. सरायकेला में अज्ञात वाहन की चपेट में आया टाटा स्टील कर्मचारी, गंभीर 2. कोलाबीरा अंडर ब्रिज के पास नशे में वाहन चालक ने एक्सयूवी को मारी टक्कर, एक्सयूवी क्षतिग्रस्त

Jamshedpur crime - सिदगोड़ा में युवकों ने मां बेटे पर किया हमला, चापड़ और डंडे बरसाए, गंभीर

West singhbhum ied blast - चाइबासा में आइइडी ब्लास्ट की चपेट में आये दंपति, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand new bjp state in-charge-झारखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल दो दिवसीय दौरे पर पांच अक्टूबर को आएंगे रांची

jamshedpur KPS Kadma- केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में लेट्स मेक ए डिफरेंस यूथ कॉन्फ्रेंस के 26वें संस्करण का शुभारंभ, देश के विभिन्न स्कूलों से आए 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग, जीवन के मूल्यों पर विचार करने व खुद को समझने का अवसर मिला

Jamshedpur rural cleanliness campaign : जल सहियों ने गालूडीह सुभाष चौक व अंडरपास में चलाया स्वच्छता अभियान, आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया

Jamshedpur rural model gramsabha : खुकड़ाडीह उच्च विद्यालय में मॉडल यूथ ग्रामसभा आयोजित, छात्र-छात्राओं ने ली जनतांत्रिक प्रक्रियाओं की ट्रेनिंग

Jamshedpur rural ucil protest : परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार महंती 4 को करेंगे जादूगोड़ा दौरा, हितकू विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघ ने दी 4 को आंदोलन की धमकी, शुक्रवार को बैठक कर बनाएंगे रणनीति

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand new bjp state in-charge-झारखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल दो दिवसीय दौरे पर पांच अक्टूबर को आएंगे रांची

jamshedpur KPS Kadma- केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में लेट्स मेक ए डिफरेंस यूथ कॉन्फ्रेंस के 26वें संस्करण का शुभारंभ, देश के विभिन्न स्कूलों से आए 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग, जीवन के मूल्यों पर विचार करने व खुद को समझने का अवसर मिला

Jamshedpur rural cleanliness campaign : जल सहियों ने गालूडीह सुभाष चौक व अंडरपास में चलाया स्वच्छता अभियान, आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया

Jamshedpur rural model gramsabha : खुकड़ाडीह उच्च विद्यालय में मॉडल यूथ ग्रामसभा आयोजित, छात्र-छात्राओं ने ली जनतांत्रिक प्रक्रियाओं की ट्रेनिंग

Jamshedpur rural ucil protest : परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार महंती 4 को करेंगे जादूगोड़ा दौरा, हितकू विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघ ने दी 4 को आंदोलन की धमकी, शुक्रवार को बैठक कर बनाएंगे रणनीति

jamshedpur red cross society-राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान महायज्ञ सफलता पूर्वक संपन्न, तीन स्थानों पर 865 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, 14 दिनों में 2170 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News