जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में आइएमए और झासा के आह्वान पर बुधवार को सरकारी और निजी चिकित्सक बुधवार को हड़ताल पर है. इस दौरान डॉक्टरों ने कार्य का बहिष्कार किया है. इस दौरान डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट और चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग की है. डॉक्टरों का कहना है कि जो डॉक्टर मरीजों का इलाज करते है उनकी ही जान खतरे में है. डॉक्टरों का कहना है कि उनके साथ अभ्रद्र व्यवहार लगातार हो रही है, इसे देखते हुए प्रशासन इसे अंदेखा न करते हुए इस मुद्यों पर ध्यान दे. इस दौरान ओपीडी बंद रहेंगे. वहीं इमरजेंसी में डॉक्टर मौजूद रहेंगे. इस दौरान रिम्स समेत झारखंड के सभी जिलों के ओपीडी बंद रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)
इन डॉक्टरों के साथ हुई घटनाएं-
झारखंड में बीते 15 दिनों में छोटी बड़ी कई घटनाएं डॉक्टरों के साथ हुई है. इसमें रांची के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ अंचल कुमार, गढ़वा में जनप्रतिनिधियों द्वारा सिविल सर्जन, उपाधीक्षक एवं डीपीएम को गाली गलौज और मारपीट, रिम्स के डॉक्टर सौरव की मृत्यु के पश्चात सरकार द्वारा परिवार के साथ सौतेला व्यवहार, लोहरदगा सिविल सर्जन डॉक्टर संजय कुमार को जान से मारने की धमकी, पेटरवार में डॉ अजय चौधरी के साथ मारपीट, जामताड़ा के विधायक इरफान इंसारी द्वारा सिविल सर्जन को धमकी, हजारीबाग उप विकास आयुक्त द्वारा पीडियाट्रिक हेड के साथ बदसलूकी की घटनाएं शामिल है. जिसका विरोध करते हुए आज ओपीडी के डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार किया है.














