जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में पसमांदा मुसलमानों को पार्टी से जोड़ने और उनके समाजिक उत्थान के लिए कार्यरत है, इसी क्रम में एस.फयाजुद्दिन एंव राष्ट्रीय मुस्लिम मंच (आरएसएस) के दक्षिण भारत के संयोजक एमए सत्तार के नेतृत्व में पसमांदा मुसलमान पोलिटिकल एन्ड वेल्फेयर अवेयरनेस आफ इन्डिया काउंसिल का गठन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया है. इस क्रम में झारखंड प्रदेश की जिम्मेदारी झारखंड भाजपा के अल्पसंख्यक एवं वरिष्ठ नेता आसिफ रिजवान खान को संगठन का प्रदेश संयोजक (प्रदेश अध्यक्ष) के रूप में दिया गया है. नई जिम्मेदार मिलने पर उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं पसमांदा मुसलमान पोलिटिकल एन्ड वेल्फेयर अवेयरनेस आफ इन्डियन काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस फयाजुद्दिन एवं संगठन के राष्ट्रीय संगठन महासचिव एमए सत्तार का आभार प्रकट किया.



