जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के ईदगाह मैदान में 2 मार्च को ऑल इंडिया नातिया मुशायरा होगा. जमशेदपुर में यह नातिया मुशायरा पहली बार हो रहा है. ऑल इंडिया नातिया मुशायरा में संचालन बिहार के पूर्णिया के मौलाना मुफ्ती मोहम्मद मारूफ राही करेंगे. मुशायरे में उत्तर प्रदेश से कारी ताबिश रेहान, महाराष्ट्र से मौलाना शाहनवाज नासिर, ओड़िशा से कारी कमरुल इस्लाम कमर के अलावा गुलाम सरवर, अब्दुर्रहमान आबिद, दिलरुबा, मौलाना नजर, जामताड़ा से कारी फिरदौस आएंगे. इसके अलावा, स्थानीय शायर भी प्रोग्राम में शिरकत करेंगे. यह मुशायरा मगरिब की नमाज के बाद शुरू होगा.



