चाकुलिया : आईएमए और झासा के बैनर तले बुधवार को चाकुलिया सीएचसी के चिकित्सकों ने ओपीडी कार्य का वहिष्कार किया. चिकित्सकों ने कहा कि आए दिन किसी ना किसी बात पर लोग उग्र होकर चिकित्सकों के साथ हाथापाई कर रहें हैं और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहें हैं जिसका विरोध करते हुए सुरक्षा मुहैया कराने की मांग पर एक दिवसीय ओपीडी कार्य का बहिष्कार किया गया है. चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार का स्वास्थ्य कर्मियों ने भी नैतिक समर्थन दिया है. चाकुलिया सीएचसी में बुधवार को ओपीडी कार्य नही हुआ जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. चाकुलिया के प्रभारी चिकित्सक डॉ रंजीत मुर्मू समेत चार चिकित्सकों ने ओपीडी कार्य का बहिष्कार किया है. चिकित्सकों ने सिर्फ इमरजेंसी के मरीजों को देखा. ओपीडी बंद होने से कई मरीज अस्पताल आकर मायूस होकर घर लौट गए.



