चाकुलिया : चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर मुटुरखाम गांव के पास एक खाली ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया. इस दुर्घटना में ट्रक चालक जख्मी हो गया. सड़क दुर्घटना के बाद घायल चालक को ग्रामीणों ने स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाकर उसका इलाज कराया. मिली जानकारी के अनुसार चाकुलिया से धालभूमगढ़ की ओर जा रहा ट्रक मुटुरखाम के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया.




