नयी दिल्ली: होली पर्व के पहले देशवासियों को महंगाई का जोरदार झटका लगा है. एक मार्च को एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी वृद्धि की गयी है. 14.2 किग्रा वाला घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए हैं. वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गयी है. बढ़ी हुई नयी दर एक मार्च से लागू हो गया है.(नीचे भी पढ़े)
हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में आठ माह बाद बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले 6 जुलाई 2022 को घरेलू गैस की कीमत में वृद्धि हुई थी. घरेलू सिलेंडर पहले से ही 1000 के पार था. इस बढ़ोतरी के साथ देश के अधिकांश हिस्सों में 1100 को पार कर गया है. जमशेदपुर और आस पास के जिलों में 1143 रुपए भुगतान करेंगे होंगे.




