
जमशेदपुर : टाटा स्टील और टाटा संस के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा के जन्मदिवस पर टाटा स्टील द्वारा दो नए तोहफे को समर्पित कर दिया. पहला साकची में बनाये गए कोरोना वारियर पार्क का उदघाटन किया गया. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन नोएल टाटा ने इस पार्क का उदघाटन किया. इस मौके पर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी, संजीव पॉल, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. कोरोना पार्क में पांच कोरोना वारियर का प्रतिमा लगाया गया हैं, जिससे पांच रास्ते खुलते हैं. इसके जरिये टाटा स्टील ने कोरोना वारियर को श्रद्धांजलि अर्पित की हैं. (नीचे भी पढ़ें)

यहां से टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन नोएल टाटा और टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने संयुक्त रूप से सर्किट हाउस एरिया स्थित नये जमशेदपुर नेचर ट्रेल (जंगल ट्रेल जिसको जाना जाता था) को समर्पित किया गया. यह एक डंपिंग एरिया था जहां हरियाली को विकसित किया गया है. यहां करीब 19 हजार नए पौधे और पेड़ लगाए गए हैं. करीब 21 एकड़ के दायरे में इसको बनाया गया है. लोगों को पर्यावरण के नजदीक लाने की दिशा में यह एक अहम कदम है. यहां एक बड़ा पुल और पानी के ट्रीटमेंट की व्यवस्था के साथ-साथ लोगों के सैर सपाटे का भी इंतजाम किया गया है. लोग आराम से यहां वाकिंग भी कर सकेंगे. करीब ढाई किलो मीटर में यहां वॉकिंग पाथवे बनाया गया है. ( नीचे भी पढ़ें)

3 साल के भीतर इसको तैयार किया गया. इसको जल्द ही आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. 4 हिस्सों में इस नेचर ट्रेल को बनाया गया है जिसमें एक कम घना और ज्यादा घना वाला जंगल का एरिया को विकसित किया गया है.



