जमशेदपुर : पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर से जमशेदपुर आए पत्नी की इलाज के शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस ने चार हजार रुपये मांग की है. इसे लेकर माना बोबोंगा ने अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है. दरअसर माना बोबोंगा चाइबासा निवासी है. वह गाय बेच कर अपनी पत्नी का इलाज करवाने एमजीएम आया था. परंतु उसकी पत्नी को डॉक्टरों ने नहीं बचा पाया और बीती रात 11 बजे उसकी मृत्यु हो गयी. मृत्यु के बाद शव पश्चिम सिंहभूम लेकर जाना था. जिसके लिए एम्बुलेंस की आवश्यकता था. वहीं वे लाल कार्ड धारी है. शव को ले जाने के लिए एम्बुलेंस ने 4 हजार रुपये की मांग की. इस पर उन्होंने कहा कि वे लाल कार्ड धारी है तो एम्बुलेंस वालों ने कहा कि शव को दिन के 11 बजे के बाद लेकर जाएगे. जिसके बाद परिजनों ने किसी अन्य से सहायता ली और शव को किसी तरह दूसरे एम्बुलेंस से अपने गांव लेकर पहुंचे. जहां एम्बुलेंस वालों ने उनसे केवल 500 रुपये लिया. मामले को लेकर माना बोबोंगा ने अधीक्षक को पत्र लिखा है.




