
जमशेदपुर : भारत के दौरे पर आये माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर (सह संस्थापक) बिल गेट्स ने टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा और टाटा समूह के चेयरपर्सन एन चंद्रशेखरन से भी मुलाकात की है. इन तीन महानुभाव एक साथ एक दिन मिले. बताया जाता है कि तीनों ने मिलकर एक साथ स्वास्थ्य, इलाज और न्यूट्रिशन पर साथ मिलकर काम करना चाहते है. ये तीनों एक साथ मिलकर भारत में काम करने का संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे. इन तीनों चीजों पर तीनों एक साथ मिलकर काम करेंगे. गेट्स फाउंडेयन ऑफ इंडिया की ओर से संयुक्त रुप से इन तस्वीरों को जारी किया गया है और बताया है कि तीन लोगों ने काफी बेहतर माहौल में बातचीत की है और भारत को मदद करने और भारतीयों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने को लेकर साथ मिलकर काम करेंगे. इस संकल्प में सबको साथ मिलकर काम करने का आह्वान भी किया गया.



