जमशेदपुर : डीसी विजया जाधव व एसएसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को होली एवं शब ए बरात शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में दोनों पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने का खाका तैयार किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के अलावा सारे प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों ने अपनी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन्हें हल करने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया. साथ ही, अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपना-अपना त्योहार शांति पूर्वक मनाएं, लेकिन एक-दूसरे की भावनाओं का भी ध्यान रखें. (नीचे भी पढ़ें)
एसएसपी ने कहा कि होली और शब ए बरात को लेकर पुलिस की तकनीकी टीम अलर्ट मोड में आ गई है. सोशल मीडिया पर जो कोई अफवाह फैलाएगा या भड़काऊ मैसेज डालेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा शहर के अराजक तत्वों पर भी निगाह रखी जा रही है. सभी थाना प्रभारियों को अपने इलाके में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिये गये हैं. होली एवं शब ए बरात को लेकर शहर के संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.



