जमशेदपुर: मानगो थाना पुलिस ने शनिवार को समता नगर रोड नंबर 15 में बिजली चोरी के केस के फरार आरोपी के घर इश्तहार चिपकाया है. आरोपी रवि कुमार इस मामले में साल 2014 से फरार है. उस पर साल 2014 में बिजली चोरी का केस हुआ था. रवि कुमार के घर बिजली चोरी पकड़ी गई थी. उसके बाद बिजली विभाग के जेई के आवेदन पर रवि कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. यह केस स्पेशल जज ईएस जमशेदपुर के यहां चल रहा है.(नीचे भी पढ़े)
इस मामले में अभी तक रवि कुमार कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ है. कोर्ट के आदेश पर मानगो थाना पुलिस ने यह इश्तिहार चिपकाया और आसपास यह ऐलान कराया गया कि रवि कुमार जहां भी है, वह कोर्ट में हाजिर हो. वरना, उनके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी.



