जमशेदपुर: कपाली ओपी के कमारगोड़ा के पास स्वर्णरेखा नदी में किशोर का शव मिला है. शव कदमा के उलियान स्थित बजरंग पथ के रहने वाले पीयूष श्रीवास्तव का है. उसकी उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है. पीयूष 4 मार्च से घर से गायब था. बाद में उसका शव नदी में मिला. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बड़े भाई आयुष ने पुलिस को बताया कि उसका भाई टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था.(नीचे भी पढ़े)
4 मार्च को क्लास की एक लड़की के साथ सहेलियों ने फोन कर प्रैंक किया था. इसको लेकर उसने फोन पर फटकार भी लगाई थी. पर प्रैंक करने वालों के परिजनों ने पुलिस केस की धमकी दे डाली थी. इसके बाद सुबह से वह परेशान था. बताते हैं कि 4 मार्च को रात 9:00 बजे वह साइकिल लेकर घर से निकला था. बोला था थोड़ी देर में आ जाएंगे. इसके बाद वापस नहीं आया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पीयूष के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है.



