जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लक्ष्मीनगर जाने वाले सड़क के समीप सो रहे अधेड़ का शव टेल्को स्थित खड़ंगाझाड़ के पास से शव बरामद किया है. वहीं खंड़ंगाझाड़ से लाल रंग की स्विफ्ट कार संख्या जेएच05डीडी1153 भी बरामद की गयी है. गौरतलब है कि बीती रात स्विफ्ट कार ने सड़क पर सो रहे अधेड़ साजिद को कुचल दिया था. घटना के बाद कार गुन्टी से जा टकराई थी. जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने कार चालक को पकड़ लिया. वहीं घटना में गरीब साजिद (50) का पैर टूट गया था. कार में चार युवक सवार थे. जो उस गरीब को उठाकर इलाज के लिए एमजीएम ले जाने की बात कहकर कार लेकर वहां से चले गए. जिसके बाद उस अधेड़ का कुछ अता पता नहीं मिला था. जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने गुरुवार सुबह रोड जाम भी किया था. बाद में पुलिस के आश्वासन पर रोड जाम खत्म किया. जहां चार घंटे बाद अधेड़ का शव खड़ंगाझाड़ से बरामद किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.




