
गालूडीह : घाटशिला थाना क्षेत्र के कालचिति पंचायत अन्तर्गत माकड़ा कालापाथर में दोल यात्रा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पाता नाच और छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. खेरवाल सांवता आयुर गांवता दामपाड़ा के सचिव खुदीराम हांसदा के नेतृत्व में पाता नाच का प्रदर्शन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

बालीगाड़ा किसान पार्टी तथा रॉयल छऊ अकादमी पुरुलिया द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि पाता नाच और छऊ नृत्य संस्कृति का अभिन्न अंग है. यह नृत्य शैली झारखंड,ओड़िशा और बंगाल में सर्वाधिक लोकप्रिय है. आधुनिकता के दौड़ में भी कलाकारों ने इसे जीवंत रखा है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके संरक्षण के लिए पर्याप्त कदम उठाने जरूरत है. समिति द्वारा पांचवे वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर ग्राम प्रधान पूर्ण चंद्र हांसदा, शिवारण महतो, बासुदेव महतो, रवि हांसदा, बबलू हांसदा, काली हांसदा, सिदो हांसदा, मृत्युंजय महतो, कारगिल महतो, गुरुचरण सोरेन, भादो मांडी, बादल हांसदा समेत अनेक लोग उपस्थित थे.



